कोरोना वायरस - मोदी सरकार ने उठाया एक और बड़ा कदम, क्रेन्द्रिय मंत्रियों  को सौंपी गई जिम्मेदारी

 



🔵 युगान्धर टाइम्स न्यूज नेटवर्क 
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कमर कस ली है। कोरोना के खिलाफ सरकार का एक्शन प्लान तैयार है। इस जंग की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं अपने हाथों में ले रखी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे हर कदम पर पीएम खुद बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों को राज्‍यों का प्रभारी बनाया गया है। विभिन्न राज्यों के बनायेगे  सभी प्रभारी मंत्रियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के दौरान राज्‍यों में कोई दिक्‍कत ना हो। ये सभी हर जानकारी पीएमओ को देंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के संक्रमण की दर में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42 मामले सामने आये है। 
गौरतलब है कि, कोरोना से अब तक 719 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गुरुवार को इसके संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया है। मंत्रालय का कहना है कि कोरोना के चेन ऑफ ट्रांसमिशन की जांच जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है। सरकार ने कदम बढ़ाते हुए राज्यों में कोरोना की स्थिति पर नजर रखने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी नितिन गडकरी और प्रकाश जावडे़कर को दी गई है। वहीं, बिहार का प्रभार राम विलास पासवान और रविशंकर प्रसाद को सौंपा गया है। जनरल वीके सिंह को असम का प्रभारी बनाया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी के पास झारखंड की जिम्मेदारी होगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद प्रधान ओडिशा के प्रभारी होंगे। ये सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों की जानकारी रोजाना पीएमओ को देंगे।
यूपी की जिम्मेदारी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संजीव बाल्यान, महेंद्र नाथ पांडे, कृष्ण पाल गुर्जर को सौंपी गई है। अर्जुन मुंडा के पास छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी होगी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान और पंजाब में कोरोना की स्थिति पर नजर रखेंगे।
🔴 इन बातों पर मंत्री करेंगे फोकस
गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस के क्रियान्वयन में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही? अगर हां तो केंद्र से कैसी मदद चाहिए।
▶️जरूरी सेवाओं और वस्‍तुओं से संबंधित कोई दिक्कत तो नहीं।
▶️ बाहर से कितने लोग वापस आए हैं।
▶️जिले में कितने कोरोना पॉजिटिव हैं, कितने क्वारंटाइन में है, उसकी सभी डिटेल। कितने लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
▶️कोरोना संक्रमण के टेस्टिंग सेंटर कितने हैं इसके अलावा कुछ अन्‍य बातों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
🔴 तय करेगे राज्य प्रभारी 
लॉकडाउन की घोषणा के बाद गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की है। वहीं अब प्रधानमंत्री ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हर कैबिनेट मंत्री के जिम्मे अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यों में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो इसकी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्रियों को सौंपी गई है। सभी कैबिनेट मंत्रियों को राज्य का प्रभारी बनाया गया है। इन मंत्रियों को राज्य के हर जिले के डीएम और अधिकारियों से रोज बात करनी होगी। स्थिति पर लगातार नजरें बनाए रखनी है। संक्रमण को रोकने के हर संभव उपाय करने है। वहीं लॉकडाउन की वजह से लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसे भी तय करना है। राज्यों को, जिलाधिकारियों को अपने जिले में स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के क्रियान्वयन में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही, इसे तय करना राज्य प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी।